Happy Holi Greetings Images with Shayari, Messages & Wishes in Hindi for Your Love - Romantic Partner
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्यार जताने का सबसे खूबसूरत मौका भी है। इस दिन जब रंग हवा में उड़ते हैं, तब दिल भी अपने जज़्बात खुलकर कह देना चाहता है। यहां आपको मिलेंगे प्यार भरे होली विशेस और रोमांटिक शायरी, जिन्हें आप अपने पार्टनर, पति या पत्नी के साथ शेयर कर सकते हैं। ये संदेश हल्के, प्यारे और दिल से निकले हुए शब्दों से भरे हैं — ताकि आपका प्यार इस होली और भी गहरा हो जाए। चाहे आप अपने प्रेमी को रंग लगाने की शरारत भरी लाइन भेजना चाहते हों या जीवनसाथी को दिल से निकली दुआ — यहां हर एहसास के लिए शब्द मौजूद हैं। इस होली अपने प्यार को रंगों की तरह खुलकर उड़ने दें, क्योंकि कुछ रंग उम्र भर साथ रहते हैं।
रंगों से सजी ये दुनिया सारी, पर सबसे खूबसूरत तेरी मुस्कान लगे। इस होली मेरा दिल बस यही चाहे, हर रंग में तेरा ही नाम जगे। आपको और आपके परिवार को रंगों भरी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
रंगों की इस भीगी शाम में, बस तेरा ही ख्याल आए। इस होली दिल का हर रंग, तेरे नाम हो जाए।। होली की प्यार भरी शुभकामनाएं!
रंगों में भीगते हुए तुम्हें याद करूं, खुशबू की तरह हर पल तुम्हारे पास रहूं। इस होली बस इतना सा अरमान रहे, हर पल, हर दम तुमसे ही प्यार करूं। होली की प्यार भरी शुभकामनाएं!
मेरी दुनिया की सबसे प्यारी रंगत तुम हो, इस होली बस तुम्हारी मुस्कान सजी रहे। इस होली मुझे सिर्फ एक ही रंग चाहिए, और वो है तुम्हारे प्यार का। होली की प्यार भरी शुभकामनाएं!
गुलाल की खुशबू में तेरा एहसास मिले, हर रंग में तेरा ही साथ मिले। इस होली दुआ है बस इतनी, मुझे हर जन्म तेरा प्यार मिले। होली की छोटीसी प्यारीसी शुभकामनाएं!
आपके बिना ये होली फीकी है, आपके संग हर रंग गहरा है। आपके जिंदगी में हमेशा रहे रंगो की बाहार, मुबारक हो आपको ये प्यार भरा त्योहार। रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ!
रंग बरसे तो भीगे हुए मैं तुम्हें याद करूं, खुशबू की तरह बहके हुए मैं तुम्हें याद करूं। इस होली पर हमारा प्यार और रंगीन बने, भगवान से हर पल बस यही प्रार्थना करूं। होली की रंगों भरी शुभकामनाएं!
तेरे बिना रंग भी अधूरे हैं, तू साथ हो तो हर दिन होली है। होली के हर रंग से ज्यादा खूबसूरत, मेरी जिंदगी में तेरा होना है। होली तुम्हारा शुभ और रंगीन हो!
More Happy Holi Wishes, Messages and Quotes with Colorful Images & Graphics